हरिद्वार। गंगा रक्षा के लिए मातृ सदन में 15 दिसंबर से अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती के स्वास्थ्य की आज चिकित्सकों ने जांच पड़ताल की। उनका वजन एक किलो कम पाया गया। जिस दिन वे अनशन पर बैठी थी। उस दिन उनका वजन 54 किलो था। आज उनका वजन 53 किलो मापा गया। उनका रक्तचाप 78एवं 110 दर्ज किया गया। उनकी पल्स रेट 66 मापी गई। उनके स्वास्थ्य की जांच राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार की महिला चिकित्सकों द्वारा 17 दिसंबर से शुरू की गई।17,18,19 दिसंबर तक उनका वजन 54 किलो था।आज उनके वजन में एक किलो की कमी आई है।यह जानकारी उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही डॉ यामिनी गुप्ता ने दी। उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए सिस्टर मनोरमा राय भी साथ थी। दो सदस्यीय चिकित्सक दल उनके स्वास्थ्य की 17 दिसंबर से जांच कर रहे हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment