हरिद्वार। प्रद्युमन अग्रवाल को हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हाईवे स्थित होटल में सुरेंद्र भटेजा की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया है। जिसमें प्रद्युमन अग्रवाल अध्यक्ष, संदीप वैष्णव महामंत्री, तरूण भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि नए पदाधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर की समस्याओं के समाधान के लिए सजगता से कार्य करें। सुरेंद्र भटेजा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। अर्थव्यवस्था को गति देने का काम व्यापारी ही करते हैं। जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स का अहम योगदान है। डिस्ट्रीब्यूटर्स अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। कंपनियों के उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंचाने वाली सबसे महत्वपूर्ण कड़ी डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि आॅनलाईन खरीददारी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरकार को व्यापारियों के हितों में कदम उठाने चाहिए। बैठक को यशपाल मक्कड़ तथा वीरेंद्र चढ्ढा ने भी संबोधित किया। बैठक में सुरेश साहनी, अतुल गोयल, दीपक कंसल, रूपेश गोयल,सुनील अरोड़ा, जसवन्त झाम, निखिल गोयल, ऋषिलाल हंस, प्रांजल शर्मा, देवेंद्र चढ्ढा, अजय खुराना, श्रवण वाधवा आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment