हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रामदेव पुलिया से कनखल चैक बाजार तक पैदल मार्च निकाला। मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकारी नारेबाजी भी की। मण्डल अध्यक्ष मयंक गुप्ता व पार्षद शुभम मैन्दोला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के हिंसक विरोध से ऐसा लगता है कि राष्ट्र विरोधी ताकतांे का समावेश इन विरोध प्रदर्शनो में हो गया है। पत्थर फेंकना, ट्रेन को आग लगाना, पटरी को उखाड़ना, पुलिस पर हमला एवं हिंसक प्रवृत्ति इसी बात के लक्षण हैं। पार्षद नितिन शर्मा व परमिन्दर गिल ने कहा नागरिकता संशोधन कानून पर देश विरोधी ताकतें लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम रही हैं। इनका असली मकसद देश को तोड़ना व दुनियाभर में भारत की छवि खराब करना है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों के झांसे में न आएं ताकि देश विरोधी ताकतें अपने मकसद में कामयाब न हो पाएं। पैदल मार्च में शिवम शास्त्री, शीतांशु पंडित, मदन मोहन ,श्रीसवाल, तपन गुप्ता, राजकुमार शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र, राधे कृष्ण पार्षद, छवि पन्त, हरिओम चैहान, अजब सिंह चैहान, ओमकार शर्मा, भूपेंद्र कुमार, हिमांशु राजपूत, नितिन गौतम, महेश चंद्र शर्मा, भोला खन्ना, अमित गौतम, रोहित टुंबड़िया, दुर्गेश वर्मा, मुकेश कपूर, राजेंद्र चैहान, हेमंत चैहान,सौरभ चैहान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment