हरिद्वार। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस व कौमी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से कस्साबान तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून धर्म के आधार पर भेदभाव बढ़ाने वाला है। भाजपा सरकार देश में भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। धर्म के आधार पर कानून लागू कर संविधान की मूल अवधारणा को भी समाप्त किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द किया जाए। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर रही है। हिंदू मुस्लिम देश भर में भाईचारे सदियों से रह रहे हैं। लेकिन सुनियोजित तरीके से नागरिकता संशोधन बिल लाने की मंशा देश को माहौल को खराब करने जैसी है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि देश के माहौल को खराब करने की नीयत से नागरिकता संशोधन बिल लाया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास चैधरी ने कहा कि देश को बांटने की भाजपा की कोशिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। राजवीर चैहान, चैधरी बलजीत सिंह ने कहा कि देश की जनता को भाजपा की नीयत का पता चल चुका है। पार्षद सुहेल अख्तर व विशाल राठौर ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। पार्षद जफर अब्बासी व सद्दीक गाड़ा ने कहा कि देश में अमनोचैन बना रहे। इसके लिए विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिया जाना चाहिए। नावेद अंसारी, पार्षद रियाज अंसारी, छम्मन पीरजी, काजी चांद, तासीन अंसारी, हाजी इरफान अंसारी, हाजी शहाबुद्दीन, फईम अंसारी, रामविशाल देव, नितिन तेश्वर, हिमांशु बहुगुणा, शिवम खेवड़िया, नितिन कौशिक, फकीरा खान, जावेद सलमानी, इसरार सलमानी, मेहरबान खान, दिलशाद मंसूरी, अलीम कुरैशी, नाहिद कुरैशी, शफी खान, रफी खान, यशवंत सैनी, सुनील कुमार, कमल शर्मा, मौलवी आरिफ, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, अरशद ख्वाजा, अंजू द्विवेदी, संतोष चैहान, बीना कपूर, विमला पाण्डे आदि ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment