हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन वर्ष तक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार सुबह बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते 29 अक्तूबर को बहादराबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और दो भाइयों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी युवक और युवती दोनों यूपी के रहने वाले हैं। दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ एक ही मकान में रहकर बेगमपुर स्थित अलग-अलग कंपनियों में कार्य करते थे। युवती का आरोप है कि वर्ष 2016 में उसके मौसा और मौसी काम से बाहर चले गए थे। उस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। आरोप है कि उसी दिन मौसा-मौसी को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन उन्होंने भी आरोपी युवक का पक्ष लिया था। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के आरोप में अभिषेक मिश्रा पुत्र किशोर कुमार मिश्रा को बहादराबाद से गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया है। वहीं आशीष कुमार मिश्रा व आनंद कुमार मिश्रा पुत्रगण किशोर कुमार मिश्रा निवासीगण मौ.ऊंचा टीला तरीनपुर थाना जिला सीतापुर हाल खेड़ली की गाली गलौज और मारपीट जान से मारने की धमकी देने के मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment