हरिद्वार। शिवालिक नगर में संपन्न हुई शिवसेना की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए तीर्थ सिंह को ब्रह्मपुरी प्रमुख, प्रदीप आचार्य को प्रदेश सचिव, अवनीश कुमार को टिहरी विस्थापित कालोनी प्रमुख, गुरूचरण सिंह को न्यू सुभाष नगर प्रमुख, प्रिया सक्सेना को शिवालिक नगर महिला मंडल प्रमुख, देवेंद्र सिंह को सिडकुल रोशनाबाद प्रमुख, अमित कुमार को सलेमपुर प्रमुख, राजकिशोर को प्रदेश सलाहकार व शिव कुमार शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। सभी नए पदाधिकारियों का जिला प्रमुख चरणजीत पाहवा ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शिवसेना की रीति नीति से अवगत कराते हुए चरणजीत पाहवा ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हो चुके हैं। पाहवा ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करें। जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। बैठक में सरदार सुलखान सिंह, नन्द किशोर, चन्द्रशेखर चैहान, धर्मवीर शर्मा, मांगेराम, बबलू शर्मा, हरजीत सिंह, जोनी, शिवा, विशाल शर्मा, चमन लाल, अमित प्रजापति, अतुल गुप्ता, नवीन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश उपाध्याय, बन्टी, नरेंद्र बाल्मिीकि, कालू आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment