हरिद्वार। उप मेलाधिकारी हरिद्वार, महाकुम्भ-2021 गोपाल सिंह चैहान ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कराये जा रहे घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि सम्बंधित कार्य गुणवत्ता और मानकों के विपरीत है। निरीक्षण के समय घाट की ऊपरी सतह पर कंकरीट के कार्य में कोरसैण्ड के स्थान पर स्थानीय बालू का प्रयोग पाया गया तथा प्रयोग की जा रही सामग्री, मानक के अनुसार नहीं पाये जाने पर तत्समय निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया गया। मेलाधिष्ठान के अधीन बनाये गए तकनीकी प्रकोष्ठ का कार्य सभी प्रकार के स्थायी और अस्थाई कार्यों का निरीक्षण और परीक्षण करना है। गोपाल सिंह ने तकनीकी प्रकोष्ठ के सहायक अभियंता अनन्त सैनी के साथ निरीक्षण किया। इसके पश्चात सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वे सम्बन्धित ठेकेदार और अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment