हरिद्वार। भाजपा नेता संजय चैपड़ा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू से मिलकर उत्तराखण्ड में पंजाबी समुदाय से मंत्री बनाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू से मांग की कि शीघ्र ही उत्तराखंड सरकार में रिक्त पड़े मंत्री पद पंजाबी समुदाय के वरिष्ठ विधायक को मंत्री पद से सुशोभित किया जाए। वही यह भी मांग की कि कई निगमों कॉरपोरेशन समितियों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ भारत सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित हो। प्रदेश में मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाना व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को उचित पदों पर सुशोभित किये जाने से सरकार और संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ताओं में जोश के साथ आगामी उत्तराखंड के विधानसभा 2022 के चुनाव में पुनः भाजपा अपने दमखम के साथ राज्य में सरकार स्थापित करेगी। प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह नेगी, अशोक कुमार, विवेक रावत, मनोहर कंडारी, भूपेंद्र, ओमप्रकाश, मनीष आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment