हरिद्वार। भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यो में की जा रही हिंसा व तोड़फोड़ के विरोध में दूधाधारी चैक पर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध वही कर रहे है। जिन्होंने इस देश को बटवारे का दंश दिया है। देश के जागरूक नागरिक विपक्ष की अराजकतावादी सोच को कभी कामयाब नही होने देंगे। मंडल महामंत्री पूरण पांडेय व तरुण नैयर ने कहा कि जो भी तत्व हिंसा फैला रहे है वो देश का माहौल खराब कर आपसी सदभाव व एकता को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे देशद्रोही तत्वों पर सरकार व प्रशासन को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि कोई भी अन्य इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके। पार्षद अनिल मिश्रा व देव माहेश्वरी ने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष ने इस हिंसा पर चुप्पी साध रखी है। उससे स्पष्ट है कि विपक्ष इस हिंसा में शामिल है व देश की छवि दुनिया मे खराब करने का प्रयास कर रहा है। देश का नागरिक देश विरोधी तत्वों की साजिश कभी कामयाब नही होने देगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, महामंत्री अंजू वधावन, हेमलता जोशी, उपाध्यक्ष भाष्कर जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश पुरी, समाजसेवी विकल राठी, लखन शर्मा, अमित वर्मा, हर्षवर्धन जैन, उमेश गुप्ता, अनिता बंसल, दीपा देवी, चंद्रो देवी, सोमवती देवी, शीला देवी,अनिता गिरी, प्रीति कश्यप, आरती निषाद, हरिमोहन भारद्वाज आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment