हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आम सभा की आपातकालीन बैठक केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में बुलायी गई। बैठक में हिन्दू रक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द महाराज ने कहा कि कुलपति अपने वादों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमाने, अडियल और अन्यायपूर्ण रवैये पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना है कि लम्बे समय से रिक्त चले आ रहे शिक्षकेत्तर पदों पर भर्ती किए जाने हेतु विज्ञापन जारी नहीं किया जा जा रहा है। बैठक में कुलपति के निजी सचिव शशिकांत को एम्स ऋषिकेश में प्रतिनियुक्ति पर उच्च पद पर जाने हेतु कार्यमुक्त न किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी है। यूनियन के महामंत्री दीपक वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है,शोषण किया जा रहा है। कुलपति से कई बार मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। यूनियन के सदस्य शशिकान्त ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन पिछले दो वर्षों से टालता हुआ चला आ रहा है। पिछली बार विज्ञापन प्रकाशित भी कर दिया गया तो उन पदों के साक्षात्कार अभी तक नहीं कराए गए। कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूनियन के सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में प्रकाश तिवारी, संजय, धर्मेन्द्र वालियान, नरेन्द्र मलिक, सत्यदेव इत्यादि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, सचिन पाठक, वीरेन्द्र पटवाल, हेमन्त सिंह नेगी, नीरज, हेमन्त पाल, डा.अनिल धीमान, समीर राणा, धनपाल सिंह, डा.विक्रम, गुरप्रीत सिंह, जितेन्द्र मोहन, कमल सिंह, रमेश, कुलदीप, प्रेम निवास गुप्ता, राजकुमार, सचिन कौशिक, संजय शर्मा, संजय कुमार, संजीव मिश्रा, सुशील, मनोज कुमार, रविन्द्र, लीला जोशी, मंजू, रविता, शिव कुमार मौर्य, रामअजोर, अश्वनी कुमार, भारत, चरणजीत सिंह, डा.गौरवदीप भिण्डर, मदन मोहन सिंह, पर्मिला, रतन लाल, सुधाकर नेगी, सुशील रौतेला, बलवन्त इत्यादि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment