हरिद्वार। शिवसेना जिला प्रमुख चरणजीत पाहवा ने कहा है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सीएए के समर्थन में किए जा रहे कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। पाहवा ने इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत को पत्र भी लिखा है। पत्र में चरणजीत पाहवा ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनपद के भाजपा विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में रैलियों का आयोजन किया गया। लेकिन रैलियों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आए। बुधवार को सीएए के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इसका मतलब है कि भाजपा के अल्संख्यक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीएए का समर्थन नहीं कर रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा पारित कानून से पार्टी के लोग ही किनारा कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों से इस संबंध में जवाब तलब करना चाहिए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment