हरिद्वार। जनपद के शहर से लेकर देहात तक 71 वां गणतन्त्र दिवस में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जनपद के सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों/भवनों एवं जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गणतन्त्र का संकल्प दोहराया। जिलाधिकारी ने आनंदमयी सेवासदन की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया। मुख्य कार्यक्रम रोशनाबाद स्थित पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुए। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा यातायात पुलिस दस्ता, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी, नागरिक पुलिस टुकड़ी, पुलिस बैण्ड, पीएसी प्लाटून, होमगार्ड प्लाटून, पीआरडी प्लाटून एवं महिला पीआरडी टुकड़ी की सलामी ली। इसके अलावा जनपद के कई सरकारी कार्यालयों,प्रतिष्ठानों,सामााजिक संगठनों के कार्यालयों में भी समारोह के साथ ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस पर संकल्प, दोहराया गया। विकास भवन में मुख्यविकास अधिकारी,नगर निगम में मेयर,जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश ने घ्वजारोहण किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment