हरिद्वार। जय हिंद युवा समाज सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस., एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कनखल थाना अध्यक्ष विकास भारद्वाज के साथ मिलकर पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं अभियान के तहत मंगलवार को थाना परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर एसएससी अब्दुई कृष्ण राज ने कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी का कर्तव्य है। जिस जगह पेड़ पौधे होते हैं। वहां का पर्यावरण अच्छा होता है। मनुष्य को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मानवीय भूलों के कारण पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सभी को पौधारोपण करना चाहिए तथा पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। समाजसेवी गौरव रसिक ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। तभी पर्यावरण और प्रदूषण से बचाया जा सकता है। इस मौके समिति के उपाध्याय पंकज देवली, कृष्ण लाल प्रजापति, कार्तिक राजपूत, अभय राजपूत, ऋषभ हर्ष आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment