हरिद्वार। जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद की कक्षा 10 की छात्रा वसुंधरा सिंह ने भारतीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ नई दिल्ली द्वारा देशभर में तेल व प्राकृतिक गैस संरक्षण विषय पर कराई गई निबंध प्रतियोगिता 2019 में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा में उत्तराखंड से अकेले चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है। पीसीआरए द्वारा वसुंधरा सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। बताते चलें कि विभिन्न भाषाओं से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए 220 प्रतियोगियों की अंतिम प्रतियोगिता निर्धारित विषय पर कराई गई इस निबंध प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद की कक्षा 10 की छात्रा वसुंधरा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा राज्य का नाम रोशन किया। पीसीआरए के सचिव डॉक्टर एम.एम. कुट्टी ने वसुंधरा की इस उपलब्धि पर उन्हें भारत पर्यावास केंद्र नई दिल्ली में सम्मानित किया वसुंधरा को लैपटॉप एवं प्रमाण पत्र के साथ शैक्षिक भ्रमण के लिए जापान भेजा जाएगा। वसुंधरा सिंह की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य पीसी जोशी एवं अन्य अध्यापकों ने बधाई दी है। वसुंधरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय के अध्यापकों तथा अपने माता-पिता को दिया है बताते चलें कि वसुंधरा के पिता समय सिंह जूनियर स्कूल बोडाहेडी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment