Skip to main content

वंसत पर्व पर गुकाविवि में कुलपति ने ओउम का ध्वजारोहण

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने बुधवार को वसंत पर्व पर विश्वविद्यालय परिसर में ओउम का ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात कुलपतिऔर उनकी पत्नी संतोष की अध्यक्षता में कांगड़ी गांव के समीप वैदिक यज्ञ कर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रो. शास्त्री ने ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने अपने त्याग और कठोर परिश्रम से इस पावनभूमि पर भव्य इमारत का निर्माण कराया था। आज यहां आकर यज्ञ कर उनके पुनीत कार्यों का स्मरण कर हमें स्वयं नवीन कार्य को करने की ऊर्जा प्राप्त हो रही है। इस राष्ट्रीय धरोहर को वैदिक और यौगिक विषयों से जोड़ने का कार्य शुरू किया जायेगा जिससे लोगों का परस्पर यहां आगमन शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सत्यपाल सिंह पुण्यभूमि को लेकर बड़ी योजना बना रहे हैं। जिसका आगामी वर्षों में यहां पर कोई नवीन योजना का क्रियान्वयन किया सकता है। वैसे तो भारत सरकार ने महात्मा गांधी को बृहद योजना तैयार की है जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी के दौरान महत्वपूर्ण स्थानों पर गए थे उन स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह वही स्थल है जहां पर मैकाले शिक्षा प्रणाली के खिलाफ अलख जगाने वाले अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद ने गांधीजी को महात्मा की उपाधि से अंलकृत किया था इसलिए इस स्थान का महत्व और बढ़ जाता है।विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. सोमदेव शतांशु कहा कि पुण्यभूमि पर प्रत्येक बसन्त पंचमी के अवसर पर पुरातन छात्रों और सेवानिवृत्त शिक्षकों का समागम होना चाहिए और उन सभी के अनुभवों को सांझा करना चाहिए। उन सभी के अनुभवों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित करें। जिससे हमारे पास पुण्यभूमि से संबंधित नया दस्तावेज तैयार हो सकेगा। प्रो. प्रभात कुमार ने कहा कि विश्व विद्यालय प्रशासन को प्राचीन गुरूकुल और वर्तमान गुरूकुल के मध्य यातायात का समन्वय स्थापित करना चाहिए। पुण्यभूमि तक पहुंचने तक सेतु का निर्माण होना चाहिए। यह काम बहुत जरूरी है कि पूण्यभूमि तक आम आदमी को पहुंचने के लिए गंगा पर पुल का निर्माण होना चाहिए। इस अवसर प्रो सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो प्रभात कुमार, डॉ अजय मलिक, डॉ श्वेतांक आर्य, डॉ दिलीप कुशाह, डॉ राजुल भारद्वाज, डॉ पंकज पाल, डॉ सत्येंद्र सिंह, करतार सिंह, राजीव त्यागी, अरविंद कुमार, सुभाष, विकास राणा, सुनील और रंजीत शर्मा आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।