Skip to main content

भाजपा पार्षदों ने लगाया आरोप,केआरएनल को हो रहे भुगतान में भारी गोलमाल

हरिद्वार। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम द्वारा साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अनुबंधित की गयी केआरएल को भुगतान में भारी गोलमाल किए जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पार्षद एकता गुप्ता, जौली प्रजापति, रेणु अरोड़ा, पार्षद प्रतिनिधि अंकुर मेहता व चिराग अरोड़ा तथा कनखल मण्डल अध्यक्ष मयंक अग्रवाल आदि ने कहा कि साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य कर रही केआरएल को भुगतान किए जाने में भारी गोलमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केआरएल को कूड़ा उठाने के लिए समस्त संसाधन नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में गंदगी का आलम है। उन्होंने कहा कि नया बोर्ड बनने से पहले कंपनी रोजाना 2 हजार कुंतल कूड़ा उठा रही थी। लेकिन कूड़ा उठाने की मात्रा में अचानक वृद्धि हो गयी और अब कंपनी रोजाना 3 हजार कुंतल कूड़ा उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांटे की पर्ची पर कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। उसमें भी भारी गोलमाल है। तोल की पर्चीयों से पता चलता है कि कंपनी की गाड़ियां प्रति पंाच मिनट पर कूड़ा उठा रही हैं। गाड़ियों से कूड़ा उठाने की क्षमता भी अधिक दर्शायी गयी है। नगर निगम द्वारा जो गाड़ियां केआरएल को उपलब्ध करायी गयी हैं। उसके अतिरिक्त निगम की ऐसी गाड़ियां जो चलने योग्य नहीं है तथा गैराज में खड़ी हैं। उन से भी कूड़ा उठाया जाना दर्शाया गया है। परिवहन विभाग से जानकारी करने पता चला कि इन गाड़ियों का संचालन संभव नहीं है। आरोप लगाया कि वेस्ट मैनेजमेंट तथा कूड़ा निस्तारण के लिए अनुबंधित मूल कंपनी केआरएल इंफोटेक इंडिया लिमिटेड है। 2019 में मूल कंपनी का अनुबंध बदल दिया गया और मिलते जुलते नाम वाली केआरएल वेस्ट मैनेजमेंट हरिद्वार प्रा.लि. को अनुबंधित कर दिया गया। जबकि 2012 में केआरएल वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि.अस्तित्व में भी नही थी। कंपनी का सेल्स टैक्स विभाग में रजिस्ट्रेशन ही वर्ष 2013 में हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि केआरएल वसूली के लिए अधिकृत नहीं है। इसके बावजूद कंपनी होटल वालों, ठेली, ढाबे वालों से फर्जी तौर पर पैसा ले रही है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।