Skip to main content

गुटो में बंटे तीन व्यापार मण्डल एक मंच पर,नया संगठन गठित,संजीव चैधरी प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार। जनपद के तीन व्यापार मण्डलों ने एक मंच पर आकर प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड का गठन किया है। संजीव चैधरी को नवगठित व्यापार मण्डल का प्रदेश अध्यक्ष तथा शिवकुमार कश्यप को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हरिद्वार, रूड़की, देहरादून के व्यापारियों को मिलाकर एक संरक्षक मण्डल का गठन भी किया गया है। जिसमें प्रदीप चैधरी, राकेश बजरंगी, मुकेश भार्गव, मनोज सिंघल, ठाकुर सुरेश सिंह, विश्वनाथ कोहली, पंकज मेसूर, शंभुनाथ शर्मा, सुरेश भाटिया, भारत भूषण कालरा, वीरेंद्र कीर्तिपाल, डा.राजेंद्र पाराशर आदि को शामिल किया गया है। संरक्षक मण्डल ने जल्द ही हरिद्वार शहर व्यापार मण्डल का चुनाव कराने की घोषणा की है। एकजुट हुए व्यापारिक संगठनों में नीरज सिंघल की अध्यक्षता वाला प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल, संजीव चैधरी गुट का व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड तथा राकेश बजरंगी व शिवकुमार कश्यप का प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल शामिल हैं। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नवगठित व्यापार मण्डल के संरक्षक प्रदीप चैधरी ने कहा कि व्यापार मण्डलों के गुटों में बंटे होने से व्यापारियों की ताकता कमजोर हो रही थी। कुछ लोग निजी संस्थाओं के रूप में व्यापार मण्डलों को चला रहे थे। नवगठित व्यापार मण्डल आम व्यापारियों की राय से चलेगा। जल्द ही शहर व्यापार मण्डल के चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें शहर का प्रत्येक व्यापारी वोट देकर अध्यक्ष का चुनाव करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग निजी काम निकलवाने के लिए अधिकारियों की चापलूसी करते हैं तथा राजनीतिक दलों में पद पाने के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल करते हैं। व्यापारियों के मंच पर आने से उन पर अंकुश लगेगा। राकेश बजरंगी ने कहा कि नवगठित व्यापार मण्डल प्रदेश के सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर व्यापारियों को उनकी खोई पहचान वापस दिलाने का काम करेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापारियों की उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बिना राजनीतिक दखल के व्यापारियों के हितों के लिए काम किया जाएगा। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि जो विश्वास व्यापारियों व संरक्षक मण्डल ने उन पर व्यक्त किया है, पूरा किया जाएगा। इस दौरान डा.नीरज सिंघल, श्रवण गुप्ता, गौरव मेहता, सतीश चन्द्र शर्मा, सुरेश भाटिया, प्रवीण जिन्दल, अजय अरोड़ा, राम अरोड़ा, तेज प्रकाश साहू, विशाल गर्ग, राजन कौशिक, मुन्ना भागवत, सुरेश कुमार बंसल, राजीव तुम्बड़िया, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर श्रोत्रिय, आदेश मारवाड़ी, सुमित अरोड़ा, संजीव वर्मा, पंकज स्वन्नी, विशाल मूर्ति भट्ट, राजकुमार गुप्ता, लल्लू सिंघल, गुलशन भसीन, प्रदीप अग्रवाल, विपिन शर्मा, राजीव गर्ग, महेंद्रे अरोड़ा, आशीष शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।