हरिद्वार। कुंदन लटवाल को दूसरी बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। सिंहद्वार पर जुटे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कुंदन लटवाल को दूसरी बार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। कंुदन लटवाल लगातार पार्टी की रीति नीतियों एवं युवा को साथ लेकर पार्टी हित में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। भाजपा पार्टी में ही युवाओं का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। अभिषेक चैधरी ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ हैं। युवाओं की समस्याओं को लेकर संगठित होकर ही प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं पूरे प्रदेश में चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने बूथों पर पार्टी की रीति नीतियों को पहुंचाए। पार्टी समग्र विकास करने में विश्वास रखती है। इस अवसर पर अजय चैहान, नकुल, रिंकू, गर्व बत्रा, वैभव चैहान, शिवांश, पारस, हेमंत, अमनदीप, सूरज, आशीष, तरूण, लक्ष्य, मृदुल, अनमोल अनेजा, शाहरूख सलमानी, हर्षित, दीपक प्रजापति, गौरव पंत, अर्जुन, अक्षय, दीपक जोशी, विनोद जोशी, आलोक, अंकित, आदित्य, दीपांशु, हरभजन, रोहित, आकाश, विशाल अवाना, अनुरंजन, विनायक, प्रत्यक्ष, शगुन त्यागी, मोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment