हरिद्वार। नवगठित प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए संजीव चैधरी तथा जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप का सुभाष घाट पर व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापार मण्डल व्यापारियों की आवाज बनेगा। गढ़वाल व कुमांऊ दोनों मण्डलों सहित प्रदेश के सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। राजनीति से दूर रहते हुए बिना किसी भेदभाव के व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को शासन प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल का गठन होने के बाद राजनीतिक हित साधने के लिए व्यापारियों को गुटों में बांटने वालों का सफाया हो गया है। व्यापारियों का राजनीतिक दलों के हित में इस्तेमाल करने की नीति अब नहीं चलेगी। स्वागत करने वालों में डा.नीरज सिंघल, राजेश गुप्ता, आदेश मारवाड़ी, मयंक भट्ट, विशाल मूर्ति भट्ट, तेज प्रकाश साहू, गौरव मेहता, अजय अरोड़ा, मास्टर सतीश, राजेंद्र जैन, संगीत मदान, आशीष शर्मा, गौरव मेहता, सुमित अरोड़ा, राजू वधावन, राजीव तुम्बड़िया, सुधीश श्रोत्रिय, संजीव कुमार, विपिन राणा, अनुज गुप्ता, मनीष जैन, गोपीचंद, तरूण गुप्ता, प्रवीण शर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, पंकज स्वन्नी आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment