हरिद्वार। महानगर व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने व्यापारी नेताओं से व्यापारी एकता के लिए पदमुक्त होकर एक मंच पर आने की अपील की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील सेठी ने कहा कि अलग अलग व्यापार मण्डलों में बंटे व्यापारी नेताओं को व्यापाक व्यापारी हित के लिए अपने पद छोड़कर एक मंच पर आना चाहिए। व्यापारियों का हित चाहने वाले सभी व्यापारी नेता एक मंच पर आएं और मतदान के जरिए व्यापारी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें। जिससे वास्तविक नेतृत्व सामने आ सकें। व्यापार मण्डलों में वर्चस्व की जंग के चलते आम व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापार मंडल की एकजुटता के लिए सभी को पदमुक्त होकर एक मंच पर आना चाहिए व्यापार मंडलो का राजनीतिकरण व्यापारियों के हित में ठीक नहीं है। व्यापारी नेता पदमुक्त होकर एक मंच पर नही आते हैं तो जल्द ही प्रदेश व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment