हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोडा ने प्रैस को जारी ब्यान मे कहा कि लाॅकडाउन के चलते विभिन्न संगठनो द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद सही हकदार को सौपी जाए। शासन प्रशासन को ध्यान रखना होगा कि सही लोगो को आर्थिक मदद का लाभ मिल सके। कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन में हजारों की संख्या मे लोग बेरोजगार हो चुके है। इस कठिन समय मे गरीब असाहय निर्धन परिवारों की मदद के लिए आगे आने की आश्यकता है। ताकि श्रमिक वर्ग अपने घरों मे रहकर लाॅकडान का पालन भी कर सके ओर कोई भूखा भी ना रहे। सुनील अरोडा ने कहा कि काफी संख्या में लोग परेशान है। समाज सेवियों द्वारा बडे पैमाने पर प्रशासन को खाने की वस्तुओं के साथ साथ कच्ची खाद्य सामग्री भी प्रदान कि जा रही है। ताकि निर्धन परिवार अपने परिवारों का पेट भर सके। बंद के कारण दिहाडी मजदूर अपनी रोजी रोटी नही कमा पा रहे है। काॅलोनियों मलिन बस्तियों झूग्गी झोपडीयो मे निवास कर रहें लोगो को सौपी जा रही आर्थिक मदद का लाभ मिल सके। मिल जुलकर ही बडा दिल दिखाते हुए इस कठिन समय से उबरा जा सकता है। सुनिल अरोडा ने राज्य के मुख्यमंत्री से भी मांग करते हुए कहा कि दिहाडी मजदूरों के अलावा रोजमर्रा खाने कमानें वालों को राहत चेक प्रदान किए जाए। जिससे वह अपना गुजर बसर लाॅकडाउन मे कर सकें। सुनिल अरोडा ने समाजिक संगठनों के द्वारा चलाए जा रहें सेवा भाव अभियान के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment