हरिद्वार। समाजसेवी शहाबुद्दीन अंसारी द्वारा गरीब असहाय निर्धन परिवारों को लाॅकडाउन जैसी स्थिति से उबारने के लिए राशन वितरित किया जा रहा है। सभी वर्गो के लोगों को चीनी, आटा, दाल, तेल, चाय पत्ती, वितरित कर लाॅकडाउन का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अपने आवासीय कार्यालय से सैकड़ों लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। पार्षद नीलोफर भी इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि अपने क्षेत्र के गरीब मजदूर असहाय निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किया जा रहा है। कोरोना वायरस देश दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है। ऐसे में जागरूकता ही जरूरी है। सभी लोगों को अपने घरों में रहना चाहिए। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन निष्ठा से करना होगा। तभी हम कोरोना वायरस को दूर भगा सकते हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment