हरिद्वार। लाॅकडाउन में अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह सड़कों पर रह रहे गरीब असहायों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं। संकट में फंसे गरीब मदद मिलने पर उन्हें देवदूत की संज्ञा दे रहे हैं। लाॅकडाउन के चैथे दिन शनिवार को भी उन्होंने सड़कों पर रह रहे गरीबों और शहर में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों, श्रमिकों को भोजन के पैकेट वितरित किए। संत समाज और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गरीबों की मदद करने जुटे अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सहयोग करें। गरीब, दीन दुखियों और बेसहारा लोगों की मदद भी करें। सरकार भी अपनी ओर से गरीबों को मदद पहुंचाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। राशन की दुकानों से तीन महीने का राशन दिया जा रहा है। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राशन, दूध, सब्जी, फल, दवा आदि जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने का समय भी बढ़ाया गया है। प्रशासन का भी पूरा प्रयास है कि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। शनिवार को कई झुग्गी बस्तियों में लोगों को खाद्य सामग्री बंटवायी गयी। उन्होंनें कहा कि किसी भी गरीब बेसहारा को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारी चैराहों, मार्गो से अपने गंतव्यों की ओर पैदल लौट रहे श्रमिकों को भी मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सड़कों पर गुजर बसर कर रहे परिवारों को खाद्य सामग्री से ही मदद पहुंचायी जा सकती है। उन्होंने लोगों से घरों से बाहर ना निकलने की भी अपील की। सहयोग से ही कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है। भाजपा कार्यकर्ता नरेश शर्मा, विकास तिवारी आदि भी लोगों को मदद पहुंचाने के प्रयासों में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment