हरिद्वार। मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए निरंजनी अखाड़ा की ओर पांच लाख रूपए का चेक शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को सौंपा। कोरोना से उपजे संकट में मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज लगातार मदद में जुटे हुए हैं। एक दिन पूर्व ही प्रशासन की अपील पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से 11 लाख रूपए का चेक अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह के माध्यम जिला प्रशासन को सौंपा था। इसके अलावा उन्होंने एक हजार लोगों के लिए रोजाना भोजन की व्यवस्था तथा शहर में फंसे बाहरी लोगों को ठहराने के लिए दो धर्मशाला खोलने का ऐलान भी किया था। शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को रविन्द्रपुरी महाराज ने अखाड़े की और से पांच लाख रूपए का चेक सौंपा। मदन कौशिक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में संत समाज लगातार लोगों की मदद कर रहा है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कोरोना की वजह से पैदा हुई परेशानी के इस दौरान में आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। गरीबों की मदद के लिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। शहरी विकास मंत्री ने श्रवणनाथ नगर में विभिन्न धर्मशालाओं में फंसे बाहरी लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और पूरी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जो श्रद्धालु अपने घरों को लौटने चाहते हैं,उनके लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बाहर से आए सभी लोगों की मदद करने तथा उन्हें भोजन उपलब्ध कराने को भी कहा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment