हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जिलाधिकारी के साथ जनपद में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कोरोना नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां ,सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान मंत्री को बताया। इसके बाद श्री कौशिक ने इस घड़ी में सफाई व्यवस्था को बनाये रखने वाले कोरोना वॉरीअर से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। श्री कौशिक ने सभी को खुद की सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जागरूक किया। लॉकडाउन में मिली छह घंटे की छूट के दौरान और दिनों की तुलना में बाजारों में भीड़ कम उमड़ी। चैपहिया पर प्रतिबंध के कारण और दोपहिया पर केवल चालक को अनुमति मिलने का भी बाजार पर असर देखने को मिला। सामाजिक दूरी को लेकर पुलिस खासी सख्त नजर आ रही है। उधर, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कोरोना नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां व सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान मंत्री को बताया। बैठक के बाद मंत्री ने सफाई व्यवस्था को बनाये रखने वाले कोरोना योद्धाओं से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। सभी को खुद की सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जागरूक किया। शुक्रवार को तीन घंटे से लॉकडाउन पांच घंटे का होने पर लोगों को जहा राहत मिली है। वही संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने भी पूर्व में लागू लॉकडाउन को सही ठहराया है। दूसरी ओर प्रदेश व्यापार मंडल(चैधरी गुट) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा है कि जो व्यापारी संकट के इस समय में काला बाजारी करता हुआ पाया गया। वो कभी भी व्यापार मंडल का सदस्य नहीं बन पाएगा और व्यापार मंडल उसकी किसी भी प्रकार से सहायता नहीं करेगा। मीडिया को जारी बयान में चैधरी ने व्यापारियों से अपील की की कोई भी व्यापारी सामान के ज्यादा दाम ना ले, ना ही जमाखोरी करें। जनता भी धैर्य के साथ केवल जरूरत का ही सामान खरीदें।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment