हरिद्वार। निरंकारी मिशन की ओर से गरीबों की मदद के लिए खाद्य सामग्री के एक हजार पैकेट अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को विभिन्न क्षेत्रों में वितरित करने के लिए सौंपे गए। इस दौरान भारत सरकार रेल मंत्रालय के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने कहा कि निरंकारी मिशन समय समय पर निर्धन परिवारों के उत्थान में अपना योगदान देता चला आ रहा है। कोरोना वायरस देश दुनिया में आपदा का रूप ले चुका है। ऐसे में सभी को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। मजदूर श्रमिक अपने घरों में हैं। रोजगार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सहायता सामग्री उपलब्ध कराना बड़ा पुण्य का काम है। निरंकारी मिशन देश भर में निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। निरंकारी मिशन के संजय कुमार व सुरेश कुमार ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने निरंकारी मिशन के इस परोपकारी कार्य की सराहना की और कहा कि हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से मदद पहुंचायी जा रही है। संत समाज के अलावा सामाजिक संगठन भी बढ़चढ़ कर गरीब, निसहाय निर्धन परिवारों की मदद के लिए खाद्य सामग्री प्रशासन को सौंप रहे हैं। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के सेवादार बहन चंद्रकांता, केवल कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment