बहादराबाद।कमल मिश्रा। क्षेत्र में कोई भी असहाय व गरीब परिवार भूखा न रहें इसी को देखते हुए लगातार 30 दिन से प्रेमज्योति महादेव मंदिर ग्राम सलेमपुर के प्रांगण में दोपहर का भोजन वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। सभी लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने साथ अपने बर्तन लेकर आएं और भोजन ले जाएं। थे। ग्राम सलेमपुर के युवाओं ने यह संकल्प लिया कि किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। युवा नेता विवेक चैहान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में आस पास के क्षेत्र का कोई भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। पंडित ज्ञानेश उपाध्याय ,ठाकुर सुशील चैहान,राकेश कुमार चैहान ,अवधेश चैहान ,विवेक चैहान, अजय चैहान ,मोनू चैहान, हरिओम चैहान (सभासद) ,रामकुमार चैहान (पूर्व उपप्रधान),संदीप शर्मा,नारायण सिंह ,आमोद चैहान,सुबोध कुमार,तरुण प्रताप चैहान,संजीव मौर्य,राकेश त्रिपाठी, सचिन चैहान,पंकज सिंघल ,हितेश चैहान (सदस्य बीइंग भगीरथ),आसू कुमार,अतुल मिश्र, किशोर कश्यप, जोनी ,प्रकाश, मोहित सालियान,मोहित चैहान,रोहित चैहान ,अभिनव चैहान,हिमांशु,राहुल,सागर,शोभित,विशाल,वरुण,मुरली,सचिन,कश्यप,जोगेंद्र पाल ,उपकार चैहान ,ब्रजपाल सिंह,योगेश चैहान,सौरभ,आशीष चैहान आदि।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment