हरिद्वार। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के तत्वावधान में तथा पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में इन्दिरा बस्ती स्थित जनसेवा युवा समिति के कार्यालय पर 70 गरीब मजदूर परिवारों को कच्चा राशन वितरित किया गया। पार्षद विकास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मजदूरी कर घर चलाने वाले कई गरीब परिवार हैं। जिनके राशन कार्ड भी नहीं बने हैं। ऐसे में गंगा स्वच्छता के लिए कार्य कर रही जनसेवा युवा समिति ने लाॅकडाउन में दिक्कतों का सामना कर रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए सफाई व भोजन वितरण का अभियान शुरू किया है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के महंत सतनाम सिंह महाराज के सहयोग से 70 निर्धन परिवारों को आटा, चावल, दाल, आलू, तेल, मसाले आदि के रूप में राशन वितरित किया गया। लाॅकडाउन होने की वजह से प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूर कर घर चलाने वाले मजदूरों को भारी दिक्कतों को देखते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की प्रेरणा से गरीबों की मदद के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यशवंत, सागर, अनिल ठाकुर, राहुल कश्यप, आशीष पाठक, संजय चैधरी, राजू प्रधान आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment