हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने भाजयूमों के पूर्व पदाधिकारी सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट के मामलें में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में बीते गुरूवार रात को अमरदीप चैधरी और छात्र अक्षय राठी ने अपने चार साथियों के साथ अंकित पुत्र स्व. छोटे लाल व राजन पुत्र आनंद और बंटी पुत्र सोमपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती गुरुकुल के साथ मारपीट की। मारपीट वाल्मीकि बस्ती में हुई थी। जहां अमरदीप अपने दोस्तों के कमरे में आया था। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इससे कुछ दिन पहले वाल्मीकि बस्ती के एक युवक रितिक पुत्र अनिल के साथ भी मारपीट की थी। तब बंटी और उसके साथियों ने अमरदीप चैधरी और उसके साथियों से रितिक को बचाया था। आरोप है कि तभी से अमरदीप और उसके साथी बंटी से रंजिश पाले हुए थे। पुलिस ने बंटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ विकास भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। विवादित छात्र नेता अरमदीप चैधरी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में कनखल, ज्वालापुर में मुकदमे दर्ज हैं। छह माह के लिए अमरदीप जिला बदर भी हो चुका है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के पद से भी उसे इसी कारण हटाया गया था कि उनका अक्सर विवादों से नाता रहता था।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment