हरिद्वार। हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार लाॅकडाउन में गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों व फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों को भोजन वितरित किया जा रहा है। अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग भरपेट भोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धन श्रमिकों की मदद के लिए भोजन वितरित किया जा रहा है। हजारों परिवार भोजन प्राप्त कर रहे हैं। प्रभात कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महामंत्री विनीत धीमान ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के इंद्राबस्ती, शिव बस्ती, लोधा मण्डी आदि में रह रहे परिवारों को भोजन दिया जा रहा है। निस्वार्थ सेवाभाव से अपने कार्यो को अंजाम देना चाहिए। दिनेश पाण्डे व चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि एसोसिएशन की और से भोजन वितरित का कार्य किया जाना प्रशंसनीय है। कहा कि अन्य प्रदेशों के भी कई परिवार फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं। लाॅकडाउन के कारण वह अपने कामों पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में भोजन प्रदान करना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का सबब बनेगा। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। सहयोग करने वालों में सुखदेव सिंह, सुरेश, मनोरंजन, सुबुद्धि, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment