हरिद्वार। इन्दिरा अम्मा रसोई का आज चैबीसवा दिन सुचारू रूप से चल रहा है। सोमवार को समस्त कार्यालय को सैनेटाइज किया गया। महेश प्रताप राणा द्वारा लगातार स्वयं निगरानी कर सारी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष ज्वालापुर इन्दिरा अम्मा रसोई देखने पहुचे। उन्होंने संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोई व्यवस्था की हम खुद लगातार अपडेट हासिल कर रहे है तथा उन्होंने रसोई की व्यवस्था की तारीफ की। सेवा व्यवस्था मे मुख्य रूप से अशोक उपाध्याय पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भेल, गुलबीर चैधरी ब्लाक अध्यक्ष भेल, मनीराम बागड़ी ,मेहरा सिंह चीफ साहब ,सतेंद्र वर्मा, कमल रोहिल्ला,लक्ष्मी प्रसाद, कपिल रोहिल्ला, नवीन प्रताप, किशन नयूली ,अभिषेक शर्मा, अनुराग उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, दीपक,सिद्धार्थ, पीयूष मित्तल डॉक्टर के पी सिंह भौरे। सभी कांग्रेस जन मिलकर रानीपुर क्षेत्र मे निरंतर भोजन व्यवस्था मे लगे है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment