हरिद्वार। जनपद के लिए शुक्रवार का दिन भी राहत भरा रहा,लगातार तीसरे दिन भी लैब से पहुची कोरोना वायरस संक्रमण की रिर्पोट नेगेटिव रही,फिलहाल कोई नया कोरोना वायरस संक्रमित नही मिला। मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पांच पाॅजिटिव मरीजों का उपचार जारी है,जबकि लक्षण के आधार पर रूड़की आइसोलेशन वार्ड में 28व्यक्तियों को रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार फिलहाल ओम काॅलेज में 57जमातियों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा गुरूकुल राजकीय आयुवेदिक काॅलेज में 68लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ऋषिकुल राजकीय आयुवेदिक काॅलेज में 101 व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। क्वाडरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 47व्यक्तियों को रखा गया है। 50व्यक्तियों को आरोग्यम अस्पताल में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 238व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। अब तक जनपद से 709व्यक्तियों के सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे गये है,जिनमें से 470व्यक्तियों की रिर्पोट प्राप्त हुई है। इनमें से 265व्यक्तियों की रिर्पोट नेगेटिव है,तथा पांच व्यक्तियों की रिर्पोट पाॅजिटिव पायी गयी है। फिलहाल 239व्यक्तियों के सैम्पल का रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment