हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सेवाधाम आर्य नगर ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों का माल्यार्पण व फूलों की वर्षा कर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख (पश्चिम उत्तर-प्रदेश) पदम सिंह ने कहा कि भारतीय, धर्म-संस्कृति परम्पराओं का पुनः जागरण हो गया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पुलिस, चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे इस योगदान से समाज सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिस प्रकार सफाई कर्मचारी तन, मन, धन से अपने प्राणों की रक्षा किए बगैर अपने कार्य में जुटे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी समाज हित में जो सेवा कर रहा है। उसका ऋण समाज कभी नहीं उतार सकता। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी एक मां की तरह समाज की सुरक्षा कर रहे है। खुद अपनेे जीवन को संकट में डाल कर सफाई व्यवस्था को बनाये रखा है। उन्होंने कहा कि आज अन्न-जल तो समाज के दूसरे स्तम्भ कर रहे है। लेकिन साफ, सफाई-स्वच्छता का जिम्मा सफाई कमर्चारियों पर ही है। प्रान्त प्रचारक युद्ववीर ने कहा कि सफाई कर्मचारी वास्तव में समाज का वो महत्वपूर्ण अंग है जो निस्वार्थ भाव से समाज द्वारा फैलाई गन्दगी को साफ करने का काम करता है। ऐसे सभी साथियों का सम्मान करने से हम खुद को सम्म्मनित महसूस करते है। स्वागत करने वालो में संघ के विभाग प्रचारक शरद कुमार, जिला प्रचारक अमित कुमार, प्रभात, जसवंत, मोनू त्यागी, राजकुमार, अमित शर्मा, अमित त्यागी, नितिन चैहान, मनीष, विक्रम, डा.विनोद, उज्ज्वल, माणिक, कार्तिक कान्हा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment