हरिद्वार। कोरोना की वजह से किए गए लाॅकडाउन में गरीब, असहायों की मदद के लिए बीइंग भगीरथ फाउण्डेशन का अभियान लगातार जारी है। लाॅकडाउन होने के तुरंत बाद शुरू किए गए अभियान के तहत बीइंग भगीरथ फाण्डेशन के स्वयंसेवी प्रतिदिन पूरे शहर में गरीब, मजदरों को दोपहर व रात का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। फाउण्डेशन के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि लाॅकडाउन की वजह से काम बंद होने से गरीब मजदूरों के सामने परिवार का भरणपोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऐसे में बीइंग भगीरथ ने उनकी मदद करने के लिए मुहिम शुरू की है। पिछले 14 दिन से रोजाना गरीबों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंदों को राशन भी दिया जा रहा है। गरीबों तक मदद पहुंचाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। टीम के सदस्य पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गरीब जरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध करा रहे हैं। बीइंग भगीरथ का यह अभियान लाॅकडाउन रहने तक जारी रहेगा। शिखर पालीवाल ने बताया कि बीइंग भगीरथ फाण्डेशन प्रशासन के सहयोग से भी पीड़ितों की मदद कर रहा है। प्रशासन से प्राप्त होने वाली सूचना पर भी गरीबों को भोजन व राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के इस पुनीत कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा, मोहित विश्नोई, हितेश चैहान, संतोष साहू, राहुल गुप्ता, अंकित शर्मा, विनीत चैहान, विपिन सैनी, सहित टीम के सभी सदस्य निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment