रिद्वार। दुर्गानगर क्षेत्र में नलों में कीड़े निकलने पर क्षेत्रीय पार्षद ने अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता जल संस्थान से वार्ता कर पेयजल लाइनों की मरम्मत करवाने व कुएं में दवाई डलवाने की मांग की। कोरोना महामारी में लाॅकडाउन के चलते जहां नागरिक अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं जल संस्थान की लापरवाही के चलते पानी की लाइन में लोगों के घरों में कीड़े निकल रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार वार्ड नंबर 3 स्थित दुर्गा नगर में देर रात्रि रीना वर्मा व अनिल कुमार के घरों में पानी का नल का खोलने पर कीड़ा युक्त पानी निकलने लगा। जिससे समूचे दुर्गा नगर में हड़कंप मच गया। दुर्गा नगर निवासी रीना वर्मा ने जैसे ही पानी भरा तो उनके बर्तन में सांप का बच्चा तैरने लगा। अनेक घरों में कीड़े युक्त पानी आने पर क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी से की। जिस पर क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने घरों में कीड़े युक्त पानी आने की शिकायत अधिशासी अभियंता जल संस्थान नरेश पाल से की। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि काफी समय से दुर्गा नगर के लोग पानी की अनियमित आपूर्ति, लो प्रेशर की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता राकेश बमरारा से वार्ता करते हुए उन्हें शीघ्र पेयजल लाइनों की मरम्मत कराने तथा पानी के कुएं में दवा डलवाने की मांग की। इस अवसर पर समाजसेवी गंगाराम पाल, जनेश्वर त्यागी, सुखेंद्र सिंह तोमर, अमित गुप्ता, आशु आहूजा, मनोज पाल, रामदयाल यादव, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, भारत नंदा, विनोद पाठक, नाथीराम प्रजापति, अनिल प्रजापति समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment