हरिद्वार। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर मंे जहां सभी अपने अपने घरों में कैद है और दूसरी ओर शहर की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान देने वाले महिला सफाईकर्मियों पर पुष्प् वर्षा कर सम्मानित किया। नमामि गंगे योजना के तहत कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा क सम्मानित किया। भाजपा नेता चंद्रमोहन कौशिक ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के निर्देश पर मंगलवार को देश में फैली कोरोना महामारी के संकट काल में सड़कों पर जी जान से अपने सफाई अभियान में जूटी नमामि गंगे की महिला सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि वैश्विक महामारी के संकट काल में सड़कों पर जिस तरह हमारी माताएं बहने महिला सफाई कर्मी पूरी जी जान से सफाई करते हुए समाज सेवा में जुटी हैं। हम भाजपा की ओर से मातृशक्ति के इस जज्बे को सलाम करते है और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य कामना करते हैं। सम्मानित करने में कीर्ति कांत त्रिपाठी, अनुज विश्नोई, दिनेश शास्त्री, शिवम कौशिक ,आयुष शर्मा, अशोक चैहान ने पुष्प वर्षा की!
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment