हरिद्वार। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सेनेटाइजेशन जैसे कार्यो को पूरा करने में जुटी नगर निगम के समझ फिलहाल कई चुनौतियां का सामना कर रही है। ऐसे में चुनौतियों को कम करने के लिए मेयर ने जनपद के प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण की मांग की है। इस सम्बन्ध में मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने सभी समस्याओं को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता की। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर मेयर ने उनको समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन भेजा। प्रभारी मंत्री से वार्ता और ज्ञापन में मेयर ने बताया कि मेन्युअल स्प्रे मशीनों को ढोने से सफाई कर्मचारियों के कंधों पर घाव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को विशेष ड्रेस की जरूरत है। मेयर ने बताया सेनेटाइजेशन के लिए निगम के पास पर्याप्त संख्या में ट्रैक्टर-टैंकर नहीं हैं। उन्होंने कर्मचारियों के लिए ड्रेस और ट्रैक्टर-टैंकर के लिए प्रभारी मंत्री से बजट जारी करने का अनुरोध किया। मेयर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को राशन कार्ड से वंचित 1200 गरीब लोगों की एक सूची सौंपी थी। प्रभारी मंत्री से शहर की सफाई व्यवस्था और सेनेटाइजेशन के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई का अनुरोध भी किया। प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मेयर को भरोसा दिलाया प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment