हरिद्वार। वार्ड नंबर 3 दुर्गा नगर में क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन की किट का वितरण किया। इस अवसर पर 575 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन किट प्रदान की गई। इस अवसर पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कोरोना महामारी के संक्रमण काल में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता समाज के कमजोर वंचित वर्ग की सहायता करे, उसी श्रंृखला में मदन कौशिक की ओर से 575 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट का वितरण करने के साथ-साथ कोरोना से बचाव, सामाजिक दूरी, हाथ धोने व सैनिटाइजर के प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया किया गया है। क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी द्वारा 23 मार्च से प्रतिदिन 800 भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे है। उनके द्वारा अब तक 980 राषन कीट का भी वितरण किया गया। शहर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता वाह मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से स्थानीय नागरिकों की सेवा में जुटे हैं दवाओं का छिड़काव हो अथवा सैनिटाइजर का वितरण हो तथा आज कच्चे राशन किट का वितरण शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की प्रेरणा से किया गया है। इस अवसर पर भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत नंदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा पाठक, हंसराज आहूजा, लक्ष्मी त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, दिनेश शर्मा, सोनू शर्मा, निशांत कुमार, विनोद पाठक, सोनू अरोड़ा, विवेक गुप्ता, बंटी कुमार, अश्वनी विश्नोई, विवेक शर्मा, अनुपम त्यागी, प्रमोद पाल, राघव ठाकुर, नरेश पाल, राजीव यादव, गणेश गैरोला, गंगाराम पाल, प्रमोद पाल, रूपेष शर्मा, आषीष शर्मा, रामदयाल, विक्की प्रजापति, सुन्दर, राजेन्द्र यादव, इन्द्र, रवि प्रकाश मिश्रा समय अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment