हरिद्वार। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से तेजी से सेनेटाइजेशन कराने का कार्य जारी है। इसी के तहत गुरूवार को वार्ड 29 के पार्षद सुनील अग्रवाल और नगर निगम कर्मचारियों के साथ खुद भी सेनेटाइज किया। इंजन वाली हवेली से मुनि मंडल आश्रम वाली गली ,ब्रह्म विहार,ब्रह्म विहार,लाटोवाली,पंत कॉलोनी आदि मे सेनेटाइज किया गया। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा पहले ही नगर के सभी वार्डों को सेनेटाइज करने के निर्देश दिए जा चुके है। शहरी विकासमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम की ओर से गुरूवार को वार्ड 29 को सेनेेटाइज कराया गया। सभी पार्षद नगर निगम से सेनेटाइजर, वाहन और कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार अपने अपने वार्डों को सेनेटाइज करवा रहे है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हर वार्ड को सेनेटाइज किया जा रहा है। रोज कई वार्डों को सेनेटाइज किया जा रहा है। सुनील अग्रवाल ने कहा कि जब तक देश से कोरोना खत्म नही हो जाता तब तक नगर निगम हरिद्वार को सेनेटाइज करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नही होने दी जाएगी। हरिद्वार के हर वार्ड को न केवल सेनेटाइज किया जाएगा बल्कि 2 माह के अंदर एक 500 बेड का अस्थायी अस्पताल भी तैयार हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके है कि किसी को भी भुखे नही रहने दिया जायेगा,इसी के तहत हर वार्ड में किसी भी गरीब को राशन की कमी नही होने दे रहे और न ही बेघरों को भोजन की कमी होने दी जा रही है ।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment