हरिद्वार। श्री पंचदशनाम निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर तथा बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस का शिकार हो रही है। भारत भी इस खतरनाक वायरस से पीड़ित है। इस वायरस का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने देश में लाॅकडाउन किया है। जो कि एक अच्छा कदम है। लाॅकडाउन होने से कोरोना का फैलाव रोकने में मदद मिली है। लाॅकडाउन के कई अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। पर्यावरण में मानवीय दखल कम होने से पर्यावरण शुद्ध हुआ है। गंगा यमुना समेत तमाम नदियों में प्रदूषण का स्तर बेहद कम होने से जल बेहद स्वच्छ हो गया है। बिना किसी सफाई अभियान के ही गंगा स्वच्छ हो गयी है। ओजोन परत को हुए नुकसान की भरपाई भी काफी हद तक हो गयी है। जो पूरे विश्व के लिए अच्छा संकेत है। ऐसे में लोगों को महीने में एक बार स्वयं लाॅकडाउन कर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए। ऐसा केवल भारत में ही नहीं पूरे विश्व में होना चाहिए। सभी देशों की जनता को पर्यावरण सरंक्षण के प्रयासों में योगदान करना चाहिए। इस दौरान पार्षद सचिन अग्रवाल, स्वामी गोपाल ब्रह्मचारी महाराज, पंकज अग्रवाल, निक्कु, राजा, स्वामी गोपालदास, स्वामी सिंटूदास, स्वामी अगस्तदास आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment