हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्रान्गर्त विष्णुगार्डन निवासी एक विवाहिता ने पति से झगड़ने के बाद सिंहद्वार पुल से गंगनहर में कूद लगा दी। हलांकि मौके पर मौजूद आसपास के लोगों और जल पुलिस ने विवाहित को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था। बताया जाता है कि विष्णुगार्डन कनखल निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सिंहद्वार पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास खड़े दो लोग विवाहित को बचाने कूद पड़े। तभी जल पुलिस के जवान भी पहुंचे। विवाहिता को कुछ दूरी पर पानी से निकाला गया। सूचना मिलते ही सीपीयू के दरोगा जयवीर सिंह रावत मौके पर पहुंचे और विवाहिता के परिजनों को बुलाया। जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि विवाहिता का सोमवार रात पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद विवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। विवाहिता का पति एक कंपनी में एकाउंट डिपार्टमेंट में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पति बिना नाश्ता किये घर से निकल गये थे। करीब डेढ़ साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। दोनों यहां विष्णुगार्डन में किराए पर रहते हैं। जबकि विवाहिता का ससुराल नारसन रुड़की में है। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज के अनुसार विवाहिता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment