हरिद्वार। लाॅकडाउन में सेवा कार्यो में जुटी बीइंग भगीरथ टीम ने कनखल थाना पुलिस के सहयोग से लोगों को मास्क वितरित किए। बीइंग भगीरथ फाउण्डेशन के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि पुलिसकर्मी भी समाज का अहम हिस्सा हैं। लाॅकडाउन में जहां लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। वहीं कोरोना के खतरे के बावजूद पुलिस अधिकारी व जवान परिवार से दूर रहकर कठिन डयूटी करते हुए लाॅकडाउन का पालन करा रहे हैं। ऐसे में सभी को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। शिखर पालीवाल ने बताया कि लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए गरीब, दिहाड़ी मजदूर वर्ग को भोजन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए बीइंग भगीरथ की ओर से अभियान शुरू किया गया है। अभियान में टीम के सभी युवा सदस्य निरंतर सहयोग कर रहे हैं। सदस्य इस संकल्प का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह कर रहे हैं। कनखल थानाध्यक्ष विकास भारद्वाज ने कहा कि परस्पर सहयोग से ही इस संकट काल से निपटा जा सकता है। लाॅकडाउन में निरंतर सेवा अभियान संचालित कर रही बीइंग भगीरथ के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। दारोगा शंभु सिंह सजवाण, कांस्टेबल मुकेश सिंह रावत ने मास्क वितरण में सहयोग किया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment