हरिद्वार। कोरोना वायरस के संक्रमण को फेलने से रोकने के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन शुरू होने के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदो तथा असहायों की सेवा का अभियान जारी है। कई संस्थाओं के द्वारा लोगों को अपने अपने हिसाब से भोजन पैकेट,राशन किट सहित अन्य जरूरी सामान देने का कार्य किया जा रहा है। लाॅकडाउन शुरू होने के समय से ही सामाजिक संस्था संकल्प वेलफेयर सोसाइटी भी सेवा अभियान में जुटी हुई है। शुक्रवार को सोसायटी के स्वयंसेवकों द्वारा शहर के अलग अलग क्षेत्रों में कुछ जरूरतमंद तथा पात्र लोगों को कच्चा राशन का किट दिया गया। इस दौरान स्वयं सेवको ने दोहराया कि लाॅकडाउन जारी रहने तक सेवा का संकल्प जारी रहेगा। इस कार्य में सहयोगी रविश भटीजा,शक्ति वर्धन,कार्तिक शर्मा ,विनीत वर्मा,सुमित ठाकुर उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment