हरिद्वार,। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना वायरस के कारण अत्यन्त विकट स्थिति का सामना कर रहा है। कोरोना का प्रसार रोकने के लिए किए गए लाॅकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां बंद होने से मजदूर वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। श्री दक्षिण काली मंदिर अन्न क्षेत्र की ओर से चण्डीघाट क्षेत्र में रहने वाले मजदूर परिवारों को भोजन वितरण करने के दौरान उन्होंने कहा कि इन विपरित परिस्थितयों में समाज सेवा का जो जज्बा देश भर में देखने का मिला है। उसने भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दी है। उन्होंने सभी से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यह संकट काल मानवता प्रदर्शित करने का भी अवसर है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए सभी को अपनी अपनी साम्र्थय के अनुसार गरीब जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ब्रजरानी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लाॅकडाउन का पालन करने के साथ गरीबों की मदद करने में भी सहयोग करें। इस अवसर पर स्वामी अनुरागी महाराज, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, पंडित शिवकुमार शर्मा, स्वामी लालबाबा, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, बालमुकुन्दानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment