हरिद्वार। राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने के लिए देश के सभी संत महापुरूषों को गरीब, असहाय लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। उक्त उद्गार मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है। खतरनाक कोरोना वायरस से अमेरिका, इटली व अन्य देशों में हजारों लोगों की जान चली गयी है। भारत सनातन परंपराओं को मानने वाला देश है। दुखों को हरने वाली मां मंशा देवी की कृपा के चलते भारत सहित पूरी दुनिया को जल्द ही कोरोना वायरस से मुक्ति मिलेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि इस संकट काल में गरीब, असहायों की मदद के लिए मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट व अखाड़े की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के लिए भोजन के साथ आश्रय की व्यवस्था भी की गयी है। सेवा का यह अभियान लाॅकडाउन जारी रहने तक लगातार अनवरत रूप से चलता रहेगा। श्री पंचायती अखाड़ा निंरजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि औषधीय गुणों से युक्त हवन सामग्री से यज्ञ करने से वातारवरण शुद्ध होता है। यज्ञ का धुंआ जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है। मां मंशा देवी मंदिर के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा ने कहा कि यज्ञ से पूरे विश्व में शांति का वातावरण बनेगा। मुन्ना पंडित द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा, महंत डोंगर गिरी, दिगम्बर स्वामी राजपुरी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment