हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं के राशन किट के साथ पम्पलेट बांटने पर कांग्रेस पार्षद ने सवाल उठाए है। कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि जब सभी प्रिटिंग प्रेस बंद हैं तो ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पम्पलेट कहां छपवाए। आशंका जताई कि पम्पलेट के जरिए लोगों में कोविड-19 का संक्रमण भी फैल सकता है। लॉकडाउन के बीच आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत देने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक राशन किट बंटवा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता लाभार्थियों को राशन किट दे रहे हैं। किट के साथ शहरी विकास मंत्री और भाजपा नेताओं की फोटो वाले कोविड-19 जागरुकता पम्पलेट भी बांटे जा रहे हैं। गुरुवार को ज्वालापुर में राशन किट और जागरुकता पम्पलेट बांटे गए। शास्त्रीनगर के कांग्रेस पार्षद ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन से अतिआवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों, औद्योगिक इकाइओं और कार्यों की अनुमति है। प्रिटिंग प्रेस की सभी दुकानें बंद हैं। दूसरे राज्यों से भी केवल अतिआवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हो रही है। अनुज ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है प्रिंटिग प्रेस बंद होने के बावजूद लाखों की संख्या में जागरुकता पम्लेट कैसे छप गए। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment