हरिद्वार। निराला धाम के परमाध्यक्ष राजमाताा आशा भारती महाराज ने भूपतवाला क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवाभाव से ही समाज को प्रेरणा मिलती है। लाॅकडाउन के कारण गरीब, असहाय, निर्धन निराश्रितों की जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य सभी को मिलजुल कर करना होगा। हमारा प्रयास है कि लाॅकडाउन के अंतराल में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। महिलाएं बच्चों के अलावा वृद्धजनों को भोजन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री भी निराला धाम की ओर से प्रदान की जा रही है। आशा भारती महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी नित्यानन्द ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा एक महान संत थे। उन्हीं की प्रेरणा से राजमाता आशा भारती सेवा प्रकल्पों के माध्यम से संत समाज का गौरव बढ़ा रही हैं। आगे भी गरीब, असहाय मजदूरों के लिए हरसंभव मदद जारी रहेगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment