हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वैश्विक महामारी में गरीब, असहाय, निर्धन बेसहारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। लाॅकडाउन के कारण श्रमिक वर्ग अपना रोजगार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार से मांग की कि श्रमिक वर्गों के लोगों को तुरंत सहायता राशि पहुंचायी जानी चाहिए। खाद्य सामग्री की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए। जिससे रोज खाने कमाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़ा। बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग बेरोजगार हो चुका है। सरकार को ऐसे लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने की कोशिशें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन का पालन भी तभी किया जा सकता है। जब लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना होगा। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। युद्ध स्तर पर कोरोना वायरस की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के हित में अच्छे फैसले ले रहे हैं। लाॅकडाउन की घोषणा से ही कोरोना वायरस के फैलने से देश वासियों को बचाया जा सका है। इस अवसर पर आचार्य पवन दत्त मिश्र, स्वामी राधाकांताचार्य, स्वामी अनुरागी महाराज, अंकुश शुक्ला, पंडित प्रमोद पाण्डे, शिवकुमार शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment