Skip to main content

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने मुस्लिम समुदाय के 111 परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

हरिद्वार। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विश्वास के साथ देशवासियों को समान रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दे रहे हैं। जातपांत व धर्म से ऊपर उठकर मानव कल्याण में जुट जाएं। कोरोना वायरस जातपात व धर्म नहीं देखता है। समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दे रहे मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने लाॅकडाउन में समस्त हरिद्वार क्षेत्र के निराश्रित परिवारों को खाद्य सामग्री के अलावा भोजन पैकेट वितरित करने का कार्य जोरो शोरो से किया जा रहा है। ज्वालापुर के सील किए गए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के 111 परिवारों को खाद्य सामग्री पार्षद जफर अब्बासी व पुलिस के सहयोग से वितरित करने के लिए सौंपी गयी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ईश्वर, अल्लाह तेरा नाम सबको सन्मति दे भगवान। संकट की इस घड़ी में देश के मुस्लिम समाज को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। धर्म जातपात व भेदभाव को दरकिनार करते हुए मानव सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी को निराश्रितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मां मंशा देवी की कृपा दृष्टि से निस्वार्थ सेवाभाव के उद्देश्य से ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। हमारा प्रयास है कि कोरोना वायरस की चपेट में अन्य नागरिक ना आएं। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मी, जनप्रतिनिधि समाजसेवा का माध्यम बने हुए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज गरीब, असहाय, निर्धन जरूरतमंद परिवारों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इनके द्वारा दी गयी खाद्य सामग्री को पार्षदों के माध्यम से सील वार्डों में जरूरतमंदों को लिस्ट के माध्यम से सौंप दिया जाएगा। संत महापुरूषों के योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। कमलेश उपाध्याय ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से भी पीड़ितों की सेवा के लिए हेल्पलाईन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। जिसको भी मदद चाहिए वह पुलिस प्रशासन को फोन के माध्यम से सूचनाएं प्रेषित कर रहा है। इस दौरान सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाल योगेश देव, मां मंशा देवी मंदिर के मुख्य ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...