हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वावधान में 18 वें दिन भोजन वितरित किया गया। जिसमें संस्था की ओर से मटर-प्लाव के लगभग एक हजार पैकेट वितरित किए गए। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुमित तिवारी ने बताया कि संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के प्रयास के लिए दिन प्रतिदिन अग्रसर है। जरूरत मंदो की भूख मिटाने व कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था अपने स्वयंसेवकों द्वारा लगातार प्रयास करती चली आ रही है। इसी के साथ संस्था अब तक सैकड़ों लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था की ओर से 250 मध्यम वर्गीय परिवारों की भी सूची बनाई जा रही है। जिसे जरूरत के हिसाब से कच्चा राशन भी उपलब्ध करवाया जा सके। संस्था के संगठन मंत्री बादल गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के तहत दूधाधारी चैक, खड़खड़ी, व हर की पौड़ी के आसपास स्थित रैन बसेरों में भोजन वितरित करने का कार्य कर रहे हैं। जिसके माध्यम से सैकड़ों लोगों की भूख मिटाई जा रही है। संस्था की ओर से यह प्रयास लगातार जारी है। इस मौके पर सतीश गुजराल, कैलाश भट्ट, बलराम गिरी कड़क, राजू रौथाण, शिवम गिरी, मोहित, नेहरू, पवन शर्मा,राजेंद्र, राजीव शर्मा (गौड़), नवनीत, गोविंद, सोनू, वीर, पंकज, राहुल, आदि लोग शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment